Featured टॉप न्यूज़ दुनिया

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की के 'घर' में रूस ने दागी ताबड़तोड़ मिसाइले, छह की मौत, 53 घायल

russia-ukraine-war Russia-Ukraine War: रुप-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निगाह अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के गृह शहर क्रीवी रिह पर टिक गई है। ऐसे में पुतिन की पूरी कोशिश इस शहर को बर्बाद करने की है। इस कारण रूसी सेना ने क्रीवी रिह पर अपने हमलों को तेज कर दिया है। मॉस्को में ड्रोन हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज़ कर दिए हैं। रूस ने इस बार राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रिह को निशाना बनाया। इस कड़ी में रूस ने सोमवार को बड़ी आबादी शहर में रूस ने ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं। ये भी पढ़ें..तालों में बंद वेंटिलेटर के इंतजार में बाहर दम तोड़ रहीं जिन्दगी

Russia Ukraine War- रूसी हमले में 53 लोगों घायल

इन हमलों में करीब छह लोगों की मौत हो गई. जबकि 53 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक दस साल की बच्ची भी शामिल है। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की चेतावनी के बाद रूस की प्रतिक्रिया आई है। ज़ेलेंस्की ने कहा था कि अब रूस पर हमले तेज़ किए जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को को निशाना बनाते हुए तीन ड्रोन हमले किए थे। ज़ेलेंस्की के गृह नगर के गवर्नर सेरही लिसाक ने कहा कि सुबह के हमले में 53 लोग घायल हो गए। हमले में चार मंजिला विश्वविद्यालय भवन का एक हिस्सा भी नष्ट हो गया। यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि रूसी मिसाइलों ने क्रिवी रिह में एक आवासीय इमारत पर हमला किया। क्रिवी रिह मध्य यूक्रेन में स्थित है। कीव लगातार दुश्मन पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है। यूक्रेन के नवीनतम ड्रोन हमले में क्रेमलिन से कुछ मील की दूरी पर दो कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गए। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि हमले के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)