Featured दुनिया

Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक, 51 नागरिकों की जान गई

russia-ukraine-war Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हवाई हमले में 51 नागरिकों की जान चली गई। इनमें एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और शीर्ष अधिकारियों ने दावा किया है कि रूस ने गुरुवार को खार्किव शहर पर मिसाइलें और रॉकेट दागे।

मलबे में अभी भी कई लोगों को दबे होने की आशंका

दरअसल, रूसी सेना ने खार्किव के पास एक ग्रामीण कैफे और दुकान को निशाना बनाया। इस विस्फोट के दौरान 51 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले कुछ महीनों में यह सबसे घातक हमला है। खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि खार्किव के कुपयांस्क जिले के ह्रोज़ा गांव में एक कैफे और एक दुकान पर हमला किया गया। विस्फोट के वक्त दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कुछ इलाके जमींदोज हो गए। मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। ये भी पढ़ें..ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा, ना कांग्रेसियों को तिजोरी भरने दूंगा, MP में जमकर बरसे पीएम मोदी उधर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ ताजा हवाई हमले की खुलकर तारीफ की है। पुतिन ने रूस के सोची में एक सम्मेलन में कहा कि यूक्रेन में हाल ही में किए गए मिसाइल परीक्षण बेहद सफल रहे। युद्ध के बावजूद रूस की अर्थव्यवस्था लचीली है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ह्रोजा पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

ज़ेलेंस्की ने कहा-रूसी आतंक को रोका जाना चाहिए

आपको बता दें कि गुरुवार को ज़ेलेंस्की स्पेन के ग्रेनाडा में यूरोपीय राजनीतिक समुदाय के एक शिखर सम्मेलन में थे, जहां उन्होंने अधिक पश्चिमी समर्थन की मांग की और कहा कि रूसी आतंक को रोका जाना चाहिए। उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, रूस को केवल एक चीज के लिए ऐसे आतंकवादी हमलों की जरूरत है। वह अपनी नरसंहारक आक्रामकता को पूरी दुनिया के लिए नया आदर्श बनाना चाहता है।

खार्किव में तीन दिन का शोक घोषित

इस हमले के बाद खार्किव क्षेत्र में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। खार्किव क्षेत्रीय प्रमुख ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से यह खार्किव क्षेत्र में रूसियों द्वारा किया गया सबसे बड़ा हमला था। ओलेह सिनेहुबोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए खार्किव क्षेत्र में एक दिन का शोक घोषित किया जाएगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)