spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदुनियारूस का अब तक का सबसे घातक हमला, यूक्रेन के सैन्य बेस...

रूस का अब तक का सबसे घातक हमला, यूक्रेन के सैन्य बेस पर दागी मिसाइल, 70 से अधिक सैनिकों की मौत

रूस

कीवः यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का छठवां दिन है। रूसी सैन्य काफिला कीव की तरफ लगातार बढ़ रहा है और यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर रूसी सैनिक भीषण गोलीबारी कर रहे हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन के ओख्तिरका शहर पर जोरदार हमला करते हुये सैन्य बेस को निशाना बनाया है, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के बाद सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई बातचीत से शांति की उम्मीद बंधी थी। लेकिन मंगलवार को उसका कोई सार्थक परिणाम दिखाई नहीं दिया। रूस ने यूक्रेन पर हमले अधिक तेज कर दिये हैं। कीव में प्रवेश करने में सफल न हो सकी रूसी सेना आसपास के शहरों को निशाना बना रही है।

ये भी पढ़ें..यूक्रेन पर हमला करके बुरी-तरह फंसा रूस, खेल जगत ने लगाए ढेरों प्रतिबंध, कुछ की मेजबानी भी छीनी

64 किमी लंबा हुआ रूसी सेना का काफिला

रूसी सेना ने इस बार खारकीव और कीव के बीच स्थित ओख्तिरका शहर में स्थित यूक्रेन के सैन्य अड्डे पर भीषण हमला कर दिया। वह हमला इतना जोरदार था कि यूक्रेनी सेना को संभलने का कोई अवसर नहीं मिला। हमले में 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है। इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे को अपना लक्ष्य बना लिया है। इसके लिए एक बड़ी सेना यूक्रेन की ओर प्रस्थान कर चुकी है। मैक्सार टेक्नोलॉजी की तरफ से जारी की गई सैटेलाइट तस्वीरों से इसकी पुष्टि हो रही है कि रूस की बड़ी सेना कीव की ओर लगातार बढ़ रही है। इन तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि रूसी सेना का काफिला अब 64 किमी लंबा हो गया है।

भारतीय नागरिकों की वापसी जारी

उधर यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा में अब वायु सेना भी मदद करेगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना से भी इस अभियान में जुड़ने के लिए कहा है। इसके तहत वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं। उधर रूस का आक्रमण झेल रहे यूक्रेन को अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, एस्तोनिया, स्वीडन और फिनलैंड से घातक हथियार देने को कहा है। इनमें यूक्रेन को अमेरिका और जर्मनी हेलीकॉप्टर और मार गिराने वाले स्टिंगर मिसाइल की आपूर्ति करेंगे। अमेरिका ने यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइल की सीधी आपूर्ति करने को मंजूरी दे दी है। व्हाइट हाउस से यह मंजूरी स्वीकृत पैकेज के हिस्से में पहली बार दी गयी है। अब यूक्रेन तक यह अमेरिकी हथियार पहुंचाने की व्यवस्था पर काम हो रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें