रूस ने क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल उड़ाने को बताया आतंकी हमला, आठ गिरफ्तार

0
27

मॉस्कोः रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल उड़ाने की घटना को आतंकी हमला करार देते हुए रूसी सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए लोगों में एक अमेरिकी और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले के आठवें महीने में युद्ध तेज गति से और नए तरीके से आगे बढ़ रहा है।

यूक्रेन के चार प्रांतों के विलय की रूसी घोषणा के बाद यूक्रेन ने बीते शनिवार रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला कर्च पुल जोरदार धमाके के साथ उड़ा दिया था। इस पुल को उड़ाया जाना रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इस पुल के रास्ते ही यूक्रेन में मौजूद रूसी सैनिकों तक विविध प्रकार की सैन्य सामग्री की आपूर्ति हो रही थी। धमाके के बाद पुल से गुजर रहे तेल टैंकरों समेत कई वाहनों में आग लग गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने इस हमले को यूक्रेन का आतंकी हमला करार दिया है।

ये भी पढ़ें..राष्ट्रपति मुर्मू ने त्रिपुरा में ज्यूडिशियल अकादमी का किया उद्घाटन, नरसिंहगढ़…

इस मामले में एफएसबी ने आठ संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए लोगों में एक अमेरिकी और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। इस बीच क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्सियोनोव ने बताया कि पुल पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पहले दो रेलगाड़ियां रवाना की गयीं थीं, फिर एक नियमित ट्रेन भी शुरू कर दी गयी है। पुल की मरम्मत करके जल्द ही सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…