फ्रांस के आर्थिक प्रतिबंध वाले बयान से भड़का रूस, दी असली युद्ध की धमकी

7607

मास्को: रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के वित्त मंत्री के कड़े शब्दों का इस्तेमाल करने पर असली युद्ध तक की धमकी दे दी है।

दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के मंत्री को जुबान संभाल के बात करने की नसीहत भी दी है। ट्विटर पर दिमित्री मेदवेदेव ने लिखा कि आज कुछ फ्रांसीसी मंत्री ने कहा है कि उन्होंने रूस पर आर्थिक युद्ध की घोषणा की। अपनी जुबान संभाल के जेंटलमैन! यह मत भूलो कि मानव इतिहास में, आर्थिक युद्ध अक्सर वास्तविक युद्ध में बदल जाते हैं।

दरअसल, फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने एक फ्रांसीसी टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रूस की जमकर आलोचना की थी। ले मायेर ने कहा, “हम रूसी अर्थव्यवस्था का पतन करेंगे। फ्रांसीसी मंत्री के इसी बयान पर 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति और 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री रहे रूसी मंत्री मेदवेदेव ने कड़ी आपत्ति जताई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

उन्होंने अपने ट्वीट को फ्रेंच के साथ-साथ अंग्रेजी में भी शेयर किया। इसके अलावा, ले मायेर ने स्वीकार किया कि आम रूसी भी प्रतिबंधों के प्रभाव से पीड़ित होंगे, “लेकिन हम नहीं जानते कि हम इसे अलग तरीके से कैसे संभाल सकते हैं।