Featured दुनिया

यूक्रेन पर हमले के बीच रूस का दावा, कहा-अब तक 13 हजार रूसी सैनिकों की हुई मौत, 7 हजार लापता

कीवः यूक्रेन पर रूस के हमले के 58 दिन पूरे हो चुके हैं। युद्ध अभी चल रहा है और दोनों ओर से दावे प्रतिदावे भी किये जा रहे हैं। इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने युद्ध में अब तक 13 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत की बात स्वीकार की है। दावा किया गया है कि सात हजार से ज्यादा रूसी सैनिक अब भी लापता हैं।

रूस और यूक्रेन के 58 दिन बीत जाने के बाद भी रूस के आक्रामक तेवर ढीले नहीं हो रहे हैं। रूस द्वारा यूक्रेन के शहर मारियुपोल पर कब्जे का दावा किये जाने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपनी सेना को मारियुपोल पर हमले रोकने का आदेश दिया है। पुतिन ने मारियुपोल की घेराबंदी कमजोर न होने देने के निर्देश भी दिये हैं। इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने हमले के इन 58 दिनों में 13,414 रूसी सैनिकों की मौत की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें..बगटूई कांडः अधिवक्ता ने सीबीआई पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट से...

साथ ही यह भी दावा किया गया है कि यूक्रेन में जांबाजी से लड़ने और कई मोर्चों पर यूक्रेन को पस्त करने के बावजूद सात हजार से अधिक रूसी जवान अब तक लापता हैं। रूस ने यूक्रेन के शहरों पर हमला करना बंद नहीं किया गया है। यूक्रेन के जपोरिजिया शहर पर मिसाइल से हमला किया गया। रूसी सेना ने ये मिसाइलें जपोरिजिया के खोरित्सिया द्वीप पर दागी हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने जपोरिजिया पर मिसाइल हमले में आठ नागरिकों को घायल होने की पुष्टि की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)