Malaika-Arjun Video: मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थे, लेकिन अब पता चला है कि ये सब अफवाहें हैं। दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो से दोनों के ब्रेकअप की बात पर कहीं न कहीं विराम जरूर लग गया है।
हाल ही में मलाइका और अर्जुन लंच के लिए बाहर गए थे। दोनों ने साथ में डिनर किया और जब दोनों बाहर आए तो पैपराजी ने उन्हें देख लिया। इस बीच दोनों बिना कुछ बोले सीधे अपनी कार में बैठ गए। इस समय मलाइका अरोड़ा स्टाइलिश व्हाइट शॉर्ट्स के साथ मैचिंग लोफर्स आउटफिट में नजर आईं। वहीं अर्जुन ने ब्लैक ट्रैक पैंट के साथ ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट जूते पहने थे। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।View this post on Instagram
ये भी पढ़ें..Arjun Malaika: ब्रेकअप की अफवाह के बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका... इस पर फैंस भी जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। जब मलाइका ने अर्जुन के परिवार के साथ-साथ बहनों अंशुला कपूर और जान्हवी कपूर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, तो ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की बात करें तो अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में आईं। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को कबूल कर लिया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)View this post on Instagram