मनोरंजन

गौहर खान ने इस्माइल दरबार के बेटे से शादी की खबरों को बताया अफवाह

 

मुंबई: अभिनेत्री गौहर खान ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि वह नवंबर में अपने कथित प्रेमी  से शादी कर सकती हैं। जैद, बॉलीवुड संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं और एक कोरियोग्राफर हैं। गौहर द्वारा इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो की श्रृंखला पोस्ट किए जाने के बाद से ही इन अफवाहों का दौर चल पड़ा है। इन पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि ये दोनों करीबी रिलेशनशिप में हैं।

हालांकि, गौहर ने इस तरह की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, "ये सिर्फ अफवाहें हैं। अगर कुछ होगा तो मैं खुद आपको इस बारे में बता दूंगी।"जिन वीडियो के कारण ये अफवाहें सामने आईं हैं, उसमें उन दोनों को नेहा कक्कड़ और परमिश वर्मा के गाने 'डायमंड दा छल्ला' पर डांस करते देखा जा सकता है। क्लिप के आखिर में जैद अपने घुटनों पर आते हैं फिर गौहर की उंगली में अंगूठी जाती हुई नजर आती है। इससे प्रशंसकों को लगता है कि यह असल प्रपोजल है। गौहर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया था, "ये है गाने का असर है या मन की बात .. ??? जल्दी बताओ..."

यह भी पढ़ें- फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होगी सुमन मुखोपाध्याय की ‘नजरबंद’, जानिए कहानी

बता दें, टीवी एक्ट्रेस गौहर खान आज-कल काफी चर्चा में हैं। एक और जहां वे बिग बॉस 14 में सीनियर के रूप में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ में भी काफी कुछ चल रहा है। गौहर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले इस्माइल दरबार ने खुद इस बात की पुष्टि भी की थी।