Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर कानपुर में जमकर बवाल, पत्थरबाजी में...

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर कानपुर में जमकर बवाल, पत्थरबाजी में कई लोग घायल

कानपुरः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गयी विवादित टिप्पणी के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को नमाज अदा करने के बाद नई सड़क पर प्रदर्शन के बाद जमकर बवाल हुआ। एक समुदाय के लोगों ने जमकर पथराव और फायरिंग की। इस पथराव में लोगों ने कई गाड़ियां तोड़ दी। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर दौरे के बीच इस घटना की सूचना मिलने ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसरों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी पर आक्रोषित लोगों ने शुक्रवार को नमाज के बाद सड़क पर प्रदर्शन किया और दुकानें बंद करवाना शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया। जिसमें संजय शुक्ला, अमर बाथम, आशीष, अनिल गौड़, मुकेश देव गौड़ा राजू सिंह समेत कई लोग घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि बदमाशों ने हवा में फायरिंग भी की थी। घटना के बाद 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें..राज्यसभा के सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, निर्वाचन अधिकारी ने सौंपे…

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि भड़काने के कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। माहौल को देखते हुए क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात करने के साथ ही एलआईयू को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें