Friday, March 28, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी रणनीत‍ि...

लखनऊ पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी रणनीत‍ि को देंगे धार

Mohan-Bhagwat

लखनऊः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (mohan bhagwat) लखनऊ पहुंच गए हैं। इस दौरान वह अवध प्रांत में संघ के विस्तार के साथ-साथ राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन करेंगे। संघ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भागवत राजधानी स्थित संघ कार्यालय भारतीय भवन और निराला नगर स्थित शिशु मंदिर में अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले संघ प्रमुख (mohan bhagwat) का यह प्रवास काफी अहम माना जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान संघ प्रमुख न सिर्फ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनके कामकाज की समीक्षा करेंगे बल्कि भविष्य की योजनाएं भी तैयार करेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष को देखते हुए संघ के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इन बैठकों के जरिए संघ सरकार के कामकाज पर फीडबैक लेने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की राजनीतिक नब्ज भी टटोलने की कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें..भाजपा मुख्यालय में हुआ PM मोदी का ग्रैंड वेलकम, प्रधानमंत्री बोले- हमें मिला इतिहास बनाने का मौका

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर करेंगे मंथन

80 लोकसभा सीटों वाला उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए सबसे अहम है। अपने प्रवास के दौरान, भागवत के अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और समाज के अन्य बुद्धिजीवियों के साथ बैठकें करने की संभावना है। संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने वार्षिक प्रवास के तहत 22 से 25 सितंबर तक लखनऊ (अवध प्रांत) में रहेंगे। इस प्रवास के दौरान वे संगठनात्मक कार्यों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की समीक्षा करेंगे तथा पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, ग्राम विकास, गौ सेवा एवं धर्म जागरण सहित विभिन्न वर्ग एवं गतिविधियों से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें