खेल Featured

Rohit Sharma: धोनी को पीछे छोड़ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, सालों बाद बदली रिकॉर्ड्स की ये लिस्ट...

rohit sharma Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रोहित शर्मा भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। ''हिटमैन'' ने यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान हासिल की। इस मैच में ''रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 143 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 80 रनों की शानदार पारी खेली। इसी के साथ रोहित के नाम अब 17298 रन हो चुके हैं। रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने इस मामले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (17,266) और भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 17253 रन को पीछे छोड़ा दिया। ये भी पढ़ें..Virat Kohli: सचिन तेंदुलकर के स्पेशल क्लब में हुई विराट कोहली की एंट्री, जैक्स कैलिस को छोड़ा पीछे

सचिन-कोहली टॉप पर

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। सचिन के नाम 34357 रन हैं। दुनिया के किसी भी बल्लेबाज ने सचिन से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन नहीं बनाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है। विराट ने भारत के लिए 25400 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरा नाम राहुल द्रविड़ (24064 रन) का है। इसके अलावा सौरव गांगुली 18433 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। rohit sharma

रोहित के नाम हुआ ये भी रिकॉर्ड

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे पहले 2000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। रोहित से पहले इस रिकॉर्ड तक कोई भी दूसरा बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया है। इस मैच से पहले रोहित के 24 टेस्ट मैचों में 52.83 की औसत से 1955 रन बनाए थे। लेकिन लंच से पहले रोहित 63 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसके साथ उन्होंने 2000 रनों के आंकड़ों को पार किया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)