MP में दर्दनाक सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, कई गंभीर

5

MP, डिंडौरीः मध्य प्रदेश के डिंडौरी में एक पिकअप पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। घायलों को शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। डिंडोरी कलेक्टर और एसपी मौके पर हैं। कलेक्टर विकास मिश्र ने घटना की पुष्टि की है।

सीएम ने जताया दुख

यह हादसा बुधवार देर रात शहपुरा थाने के बिछिया पुलिस चौकी अंतर्गत बड़झर घाट पर हुआ। बताया जाता है कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। सभी पीड़ित अमाही देवरी गांव के रहने वाले हैं। ये लोग मसूरघुघरी थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गये थे। देर रात लौटते समय पिकअप गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में पलट गयी।

मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हताहतों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके को डिंडोरी भेजा है।

यह भी पढ़ेंः-पीएम मोदी आज MP को देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा डिंडोरी के बडझर गांव के पास हुआ। पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। कलेक्टर विकास मिश्र ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे में 21 लोग घायल हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चौक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतक देवरी गांव के बताये जा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)