Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाओं की मौत, 11 घायल

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाओं की मौत, 11 घायल

Accident

बुलंदशहरः खुर्जा देहात थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। टैंकर की टक्कर से डीसीएम सवार तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल है। इनमें चार लोगों की हालत बेहद गंभीर है। एडीएम प्रशांत कुमार, सीओ दिलीप सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

सीओ ने बताया कि पुलिस की जांच पड़ताल में यह जानकारी मिली है कि खुर्जा स्थित एक पॉटरी फार्म से कुछ मजदूर डीसीएम वाहन में सवार होकर बुलंदशहर अपने घर लौट रहे थे। वह लोग राष्ट्रीय राजमार्ग-91 स्थिति मधुसूदन डेयरी के पास पहुंचे, तभी पानी के टैंकर ने वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में कई मजदूर घायल हो गये।

ये भी पढ़ें..युवाओं के प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राधानगर निवासी चन्द्रपाल की पत्नी रमा समेत तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दो महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला जगवती, रामा (55), सुनीता और कुसुम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया है। इनके अलावा रजनी, सादिक, महिला कंछीदिया और सतीश (40) समेत अन्य लोगों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें