Featured मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, फैंस ने भी किया विश

मुंबईः बाॅलीवुड के उभरते हुए सितारे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर से उनके चाहने वालों को गहरा धक्का लगा था। आज उनके निधन को लगभग दो साल को चुके हैं। लेकिन आज भी लोग उन्हें बहुत ज्यादा याद करते हैं। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह को शव उन्हें फ्लैट में मिला था। उनकी मौत का दोषी उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ठहराया गया था। रिया से काफी समय तक इस मामले में पूछताछ भी हुई।

आज सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। अगर आज वह जीवित होते तो वह अपना 37वां जन्मदिन मनाते। सुशांत के बर्थडे पर उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी पोस्ट शेयर कर सुशांत को विश किया है। रिया ने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर सुशांत को याद किया है। रिया ने दो अनसीन तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीरे में सुशांत और रिया काॅफी मग के साथ पोज दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें..Emergency: कंगना रनौत ने किया खुलासा, कहा-फिल्म के लिए गिरवी रख...

वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। दोनों तस्वीरों में सुशांत और रिया काफी खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों को देख फैंस को सुशांत की दिल जीत लेने वाली स्माइल फिर याद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर इन तस्वीरों के जरिए सुशांत को बर्थडे विश कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)