Home उत्तर प्रदेश गंगा की स्वच्छता के लिए दो महीने तक मछली पकड़ने पर रहेगा...

गंगा की स्वच्छता के लिए दो महीने तक मछली पकड़ने पर रहेगा प्रतिबंधः मत्स्य मंत्री

लखनऊ: कानपुर में मत्स्य विभाग द्वारा गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर रिवर रैंचिंग के तहत अंगुलिकाओं का प्रवाह कार्यक्रम का शुक्रवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चालीस हजार मत्स्य अंगुलिकाओं को गंगा नदी (river Ganga) में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने गंगा में प्रवाह किया। इस मौके पर मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे देश एक नवरत्न (रिसर्च सेंटर) है। ऐसा ही ज्ञान का एक रिसर्च सेंटर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी है।

ये भी पढ़ें..पृथ्वीराज के लिए निर्माताओं ने की थी ऐसी तैयारी, वेशभूषा से…

उस रिसर्च सेंटर में प्रदेश में मछलियों का भी एक आधार कार्ड रखा है। जहां कौन सी मछली किस प्रकार की है, इसकी जानकारी होती है। इस गंगा नदी (river Ganga) की मछली से निकलने वाले बीज को इस गंगा में प्रवाह करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि 2 महीने तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध है। इसके लिए भी अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करूंगा। इस पर ध्यान रखें कि कहीं पर भी मछली न पकड़ी जाए। गंगा मैइया को स्वच्छ बनाने के लिये आज गंगा नदी में मछलियों को प्रवाह किया जा रहा है।

देर से पहुंचे मंत्री,  कई मछलियों ने तोड़ा दम

गंगा बैराज स्थित अंगुलिकाओं के प्रवाह कार्यक्रम में एक घंटे देरी से मत्स्य मंत्री पहुंचे। इस बीच गंगा में प्रवाह को आई कुछ मछलियों ने दम तोड़ दिया। जैसे ही मंत्री बैराज पहुंचे वैसे ही आनन-फानन में विभागीय अधिकारियों ने मछलियों के पैकेट को खोल कर गंगा में प्रवाह किया। हालांकि इस दौरान कुछ मृत मछलियां भी गंगा में प्रवाह कर दी गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version