Home उत्तर प्रदेश Ghazipur News : बाइक सवार दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली , मौके...

Ghazipur News : बाइक सवार दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली , मौके पर 3 की मौत

Ghazipur News

Ghazipur News : जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र स्थित कर्मा गांव के लिंक मार्ग पर गुरुवार को बाइक सवार दंपति पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। प्राकृतिक आपदा में पति-पत्नी के साथ 08 माह के उनके मासूम बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाते ही दंपति के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस अफसर विधिक कार्रवाई में जुटे रहे।

दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत    

कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (32 ) दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम और होली पर्व पर वह गांव आया था। बीते 19 मार्च को रवि पत्नी सरोज कुशवाहा (29) और पुत्र अंकुश (8 माह) को लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव स्थित अपने ससुराल गया था। आज सुबह रविशंकर पत्नी और मासूम पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही रविशंकर मुख्य मार्ग से गांव के लिंक मार्ग के तरफ बढ़ा तभी अचानक तेज आवाज के साथ दंपति पर आकाशीय बिजली गिर गई।

ये भी पढ़ेंः- IPL 2025: हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार सौंपी गई मुंबई इंडियंस कमान, MI का बड़ा फैसला

Ghazipur News : शवों का कराया गया पोस्टमार्टम     

पति- पत्नी और मासूम पुत्र झुलस कर अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े। आस-पास के लोग उन्हें उपचार के लिए दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्रीय थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा के अनुसार तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version