Saturday, March 15, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्ड42 साल की हुईं ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा, नीतू ने...

42 साल की हुईं ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा, नीतू ने तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

मुंबईः दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर नीतू कपूर ने अपनी बेटी को सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

साथ ही नीतू कपूर ने एक थैंक्यू नोट भी लिखा है और रिद्धिमा के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा की एक एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-आपके जन्मदिन पर मैं सिर्फ आपके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। साथ ही नीतू ने अपने ब्रेकफास्ट चैट और उनसे जुड़े रहने के लिए भी रिद्धिमा को धन्यवाद कहा है और प्यार लुटाया है।

ये भी पढ़ें..इन बाॅलीवुड हस्तियों ने इंजीनियरिंग की राह छोड़ अभिनय की दुनिया…

सोशल मीडिया पर नीतू का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस नीतू की इस पोस्ट के जरिये रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। वह अपनी माँ के बहुत करीब हैं और उनसे खास बॉण्ड शेयर करती हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें