Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeखेलरिजिजू ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर दुती चंद को...

रिजिजू ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर दुती चंद को दी बधाई

नई दिल्लीः केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को 100 मीटर और 200 मीटर दोनों में विश्व रैंकिंग के माध्यम से टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर भारतीय महिला धावक दुती चंद को बधाई दी है।

विश्व रैंकिंग मार्ग के माध्यम से 100 मीटर में 22 स्थान और 200 मीटर में 15 स्थान उपलब्ध थे। 100 मीटर में विश्व की 44वें और 200 मीटर में विश्व की 51वें नंबर की दुती चंद की स्थिति अगले महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए उपलब्ध रैंकिंग के अंदर थी। रिजिजू ने ट्वीट किया, “मैं दुती चंद को 100 मीटर और 200 मीटर दोनों में विश्व रैंकिंग के जरिए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट टोक्यो 2020 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”

पिछले हफ्ते, दुती ने पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 में 11.17 सेकंड के समय के साथ महिलाओं की 100 मीटर रेस में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, वह केवल 0.02 सेकंड से ओलंपिक योग्यता समय से चूक गईं थीं। इस बीच, भारत की ढिंग एक्सप्रेस, हिमा दास विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से टोक्यो 2020 के लिए अपना स्थान बुक करने में विफल रही। पिछले हफ्ते वह प्रत्यक्ष योग्यता हासिल करने से भी पीछे रह गईं थीं, उनका सर्वश्रेष्ठ समय 22.88 सेकेंड का था, जो इंडियन ग्रां प्री 4 में आया था। हिमा 200 मीटर क्वालीफाइंग मार्क से 00.08 सेकेंड से चूक गईं।

यह भी पढ़ेंः-मशहूर रैपर बादशाह का खुलासा, कहा-स्टारडम के लिए नहीं करते काम

इससे पहले मंगलवार को ओडिशा सरकार के खेल और युवा सेवा विभाग ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए दुती चंद के नाम की सिफारिश की थी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें