प्रदेश Featured महाराष्ट्र मनोरंजन

ऋचा चड्ढा ने पायल घोष के आरोपों को बताया गलत, लेंगी लीगल एक्शन

 

मुंबई: हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शौषण के आरोप लगाए और उनकी जिंदगी के कई बड़े खुलासे किए। पायल घोष ने दावा किया कि अनुराग कश्यप के 200 से ज्यादा एक्ट्रेसेज के साथ  संबंध रहे हैं। पायल ने इनमें ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल बताया। अब पायल के इन्हीं आरोपों पर ऋचा चड्ढा ने प्रेस रिलीज जारी कर अपना पक्ष रखा है और पायल द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है।

ऋचा के बयान में उनके वकील की तरफ से सभी आरोपों को गलत बताया गया है। प्रेस रिलीज में लिखा है- जिस तरह से ऋचा का नाम इस पूरे विवाद में झूठे और अनावश्यक तरीके से घसीटा जा रहा है उसकी हम निंदा करते हैं। ऋचा का मानना है कि अगर किसी के साथ सच में गलत हुआ हो तो उसके साथ न्याय होना चाहिए। महिलाओं को सम्मान और उन्हें बराबरी देने के लिए कई सारे कानून भी बनाए गए हैं।

''इस सभी अधिकारों का किसी भी महिला को दूसरी महिला को हैरेस करने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खासकर जो दावे पूरी तरह से गलत और निराधार हो। ऋचा के वकील ने प्रेस रिलीज में बताया कि उन्होंने झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ऋचा सभी कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगी।''

https://www.instagram.com/p/CFYCDmhj37W/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें, अनुराग कश्यप पर मीटू के तहत आरोप लगने के बाद बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया है। कई बॉलीवुड सितारे अनुराग कश्यप को सपोर्ट में आए हैं तो वहीं बहुचर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत ने अनुराग की गिरफ्तारी की मांग की है।