Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशविधानसभा चुनाव 2021 : बंगाल, केरल व असम में सत्तारूढ़ दलों की...

विधानसभा चुनाव 2021 : बंगाल, केरल व असम में सत्तारूढ़ दलों की वापसी, तमिलनाडु में द्रमुक को बढ़त

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, असम केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए मतदान के नतीजों के रुझान आने शुरु हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि असम में सत्तारुढ़ भाजपा अपनी कुर्सी बरकार रखने में सफल नजर आ रही है। उधर, केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सत्ता में वापसी होती दिख रही है जबकि तमिलनाडू में सत्तारुढ़ अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) अपनी सत्ता द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के हाथों गंवाती नजर आ रहा है।

चुनाव आयोग के एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में 292 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 284 सीटों के रुझानों के अनुसार 202 में तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा 77 सीटों पर आगे चल रही है। खास बात यह है कि यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं अपनी सीट नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं।

असम में 126 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 119 सीटों के रुझानों के अनुसार 77 में भाजपा और उसके सहयोगी आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस और उनके सहयोगी 38 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से 232 के रुझान व नतीजे प्राप्त हुए हैं। इनके अनुसार द्रमुक के नेतृत्व में गठबंधन 138 सीटों पर आगे है और अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन 94 सीटों पर आगे है।

यह भी पढ़ेंः-गृह मंत्री बोले- कोरोना की स्थिति नियंत्रण में, कांग्रेस आपदा की घड़ी में कर रही राजनीति

केरल की 140 विधानसभा सीटों में से 140 के रुझान व नतीजे प्राप्त हुए हैं। इनके अनुसार वामदलों के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ 83 सीटों और कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन यूडीएफ 45 सीटों पर आगे है। पुडुचेरी विधानसभा में 30 सीटें हैं। 12 सीटों के रुझान के अनुसार राजग गठबंधन को यहां 8 सीटों पर बढ़त है और संप्रग गठबंधन को 3 सीटों पर बढ़त है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें