Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशरिटायर्ड जज ने प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग पर लगाया आरोप, कहा-एंबुलेंस न पहुंचने के...

रिटायर्ड जज ने प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग पर लगाया आरोप, कहा-एंबुलेंस न पहुंचने के चलते हुआ पत्नी का निधन

लखनऊः प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर जानकारी के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर सेवानिवृत्त जिला जज की पत्नी ने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद सेवानिवृत्त जज ने स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोमतीनगर के विनम्र खंड में रहने वाले पूर्व जिला जज रमेश चंद्रा और उनकी पत्नी 64 वर्षीय मधु चंद्रा कोरोना संक्रमित थी। उन्होंने बताया कि दोनों लोग घर में आइसोलेट थे। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कई बार उन्होंने प्रशासन की ओर से मुहैया कराये गए नम्बर पर एम्बुलेंस के लिए फोन किया। लेकिन न कोई घर पर दवा देने के लिए आया और न ही अस्पताल भर्ती की कोई प्रक्रिया की गई। प्रशासन की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी का देहांत हो गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्तमान समय में स्थिति यह है कि उनकी पत्नी का शव उठाने वाला कोई नहीं है। इसके लिए उनकी मदद की जाये। इसके बाद एम्बुलेंस भेजी गई है।

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कोरोना तोड़ रहा सारे रिकाॅर्ड, 22439 नये संक्रमित…

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजय भटनागर ने कहा कि मधु चंद्रा के लिए लगातार प्रयास किए गए लेकिन जब अस्पताल में बेड खाली होते हैं तभी मरीजों को शिफ्ट किया जाता है। हम लोग रात दिन मरीजों को भर्ती करवाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय कि सोमवार को इतिहासकार पद्मश्री डॉक्टर योगेश प्रवीण का (82) लखनऊ में निधन हो गया था। उनके भतीजे सौरभ श्रीवास्तव ने यह आरोप लगाया था कि चाचा को अस्पताल ले जाने के लिए कई बार फोन करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद जब अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें