Kedarnath Landslide : चौथे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 9000 तीर्थयात्रियों को किया गया रेस्क्यू  

47
kedarnath-dham

Kedarnath Landslide : केदारनाथ धाम में आपदा के बाद लगातार चौथे दिन राहत-बचाव कार्य जारी है। NDRF वायु सेना और स्थानीय पुलिस फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे हैं। इस बीच उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने अहम फैसला लेते हुए कहा, यहां प्रदेश सरकार के पांच मंत्री राहत कार्यों पर नजर रखेंगे।

केदारनाथ में पांच मंत्रियों की लगेगी ड्यूटी

बता दें, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि, उत्तराखंड में इस समय आपदा आई हुई है। हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री और सभी विधायक इन सब पर नजर बनाए हुए हैं। हम आपदा प्रभावित क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। केदारनाथ में पांच मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार की पहली प्राथमिकता आपदा से निपटना है। इसके बाद हम उप चुनाव के लिए चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे।

9000 तीर्थयात्रियों को किया गया रेस्क्यू  

गौरतलब है कि, उत्तराखंड में भयंकर आपदा आई है, केदारनाथ धाम में बादल फटने से हजारों यात्री फंस गए। बताया जा रहा है कि, अब तक 9 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को बचाया जा चुका है। जबकि, अभी भी केदारनाथ, गौरीकुंड और सोनप्रयाग के इलाके में एक हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

kedarnath-landslide

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने उपचुनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने आगामी उप चुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिकिया दी। उन्होंने कहा कि ”भाजपा विधायक शैलारानी रावत का निधन हो गया है, जिसके कारण केदारनाथ की विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। 6 महीने के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। लोकतंत्र की प्रक्रिया के अनुसार हमें उसमें सहभागिता करनी है।”

Kedarnath Landslide : धामी सरकार की सराहना की 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति असीम प्रेम और स्नेह है। मैं कह सकता हूं कि, केदारनाथ में आगामी उपचुनाव के चलते हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस चाहे कोई भी प्रोपगांडा फैला ले उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)