spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeगैलरीफोटोघने कोहरे के बीच कर्तव्य पथ पर दिखा जवानों का हाई जोश,...

घने कोहरे के बीच कर्तव्य पथ पर दिखा जवानों का हाई जोश, देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें

Republic Day Rehearsal 2025: गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के बीच रक्षाकर्मियों ने कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल की। ​​इस बार परेड में देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हैं। कर्तव्य पथ पर भारत की विविधता और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।

Republic Day Rehearsal 2025: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के होंगे मुख्य अतिथि

बता दें कि इस बार  समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो होंगे। वह 25 जनवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। दरअसल 2024 में राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस बार गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day)  में देशवासियों को भारतीय सेना के स्वदेशी और अत्याधुनिक हथियार, मिसाइल सिस्टम, टैंक, आधुनिक संचार उपकरण और विशेष वाहन देखने को मिलेंगे।

republic-day 2025

Republic Day Rehearsal 2025: कई दिनों से हो रही रिहर्सल

इनमें नाग मिसाइल सिस्टम, टी-90 भीष्म टैंक, ब्रह्मोस मोबाइल लॉन्चर, सरथ टैंक, बजरंग लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल, चेतक ऑल टेरेन व्हीकल, अग्निबाण मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर शामिल हैं। इनके अलावा गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना अपने कपिध्वज स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल, शॉर्ट ब्रिज सिस्टम, संजय बैटल फील्ड सर्विलांस सिस्टम, आधुनिक नंदीघोष क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल, आकाश मिसाइलों से लैस आकाश आर्मी लॉन्चर का भी प्रदर्शन करेगी। पिछले काफी समय से सेना के जवान गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- Union Budget 2025: 31 जनवरी से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र

delhi-traffic-advisory

सिग्नल रेजिमेंट की कमान सैन्य अधिकारी रितिका के पास

इस बार सिग्नल रेजिमेंट की महिला अधिकारी रितिका भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा हैं। सैन्य अधिकारी रितिका ने बताया था कि वह और उनकी पूरी मार्चिंग टीम सूर्योदय से पहले उठ जाती है। सुबह 4 बजे मार्चिंग टीम समेत परेड में हिस्सा लेने वाले सभी जवान विजय चौक पहुंचकर अभ्यास करते हैं।

Full-dress parade rehearsal

वहीं, जम्मू-कश्मीर राइफल्स की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व मेजर विक्रमजीत सिंह कर रहे हैं। उन्होंने इसे बेहद गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि उनकी रेजिमेंट की मार्चिंग टुकड़ी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने जा रही है। यह उनके और पूरी रेजिमेंट के लिए बेहद गर्व की बात है। थल सेनाध्यक्ष भी उनकी रेजिमेंट से हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें