Monday, February 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमरिश्ते शर्मसारः चाॅकलेट का लालच दे चाचा ने भतीजी के साथ किया...

रिश्ते शर्मसारः चाॅकलेट का लालच दे चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, राज खुलने के डर से कर दी हत्या

पटनाः बिहार में सीवान जिले के पचरुखी थानाक्षेत्र अन्तर्गत अल्लापुर गांव में मानवता को शर्मसार करने करने वाली घटना घटित हुई। रिश्ते में 40 वर्षीय चाचा ने चॉकलेट देकर चंवर (खाली स्थान) में ले जाकर साढ़े पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। मासूम बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मंगलवार को अल्लापुर गांव में अपने मामा भुटाई सिंह के घर आये प्रदीप सिंह ग्राम सुबहिं (रामगढ़) थाना सिसवन निवासी को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा गहन पूछताछ में गिरफ्तार प्रदीप ने बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अल्लापुर काली माता स्थान के समीप प्रह्लाद सिंह के बगीचे से मासूम बच्ची का शव भी बरामद कर लिया। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना से लोग काफी आक्रोशित हो गये। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी प्रदीप साले और पत्नी की हत्या का अभियुक्त है। वह वर्षों से इस मामले में फरार चल रहा था। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप तीन दिन पहले अपने मामा भुटाई सिंह के घर आया था। वह शराबी प्रवृत्ति का भी है। मृत बच्ची के पिता और हत्यारा आपस में ममेरे-फुफेरे भाई है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को ले समाज के प्रबुद्ध लोगों में काफी आक्रोश है। मृतका दो बहन और एक भाइयों में दूसरे नंबर पर थी।

यह भी पढ़ें-ICC ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल कराने के लिए बनाया…

मृतका की मां ने थाने में दिये अपने आवेदन में कहा है कि प्रदीप ने उसकी बच्ची को चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे देकर अपने पास बुलाया था। दुराचारी प्रदीप रिश्ते में मृत बच्ची का बड़ा चाचा लगता था। इसलिए किसी को इस प्रकार के बात की कोई आशंका नहीं थी। शाम को बच्ची की खाना बनाने में लग गई। जब वह खाना बनाकर निश्चिंत हुई तो बच्ची को खोजने लगी। घर में नहीं मिली तो आसपास ढूढ़ने लगी। तभी प्रदीप बाहर से आया। उसके कपड़े कीचड़ से सने थे। पुष्पा देवी ने उससे अपनी बच्ची के बारे में जानकारी मांगी तो वह अनाप-शनाप बकने लगा। जिसके बाद पुष्पा देवी को उस पर संदेह हुआ। उन्होंने यह बात अपने घरवालों व पड़ोसियों को बतायी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें