MP Weather Update: नौतपा शुरू होते ही रेड अलर्ट जारी, 9 दिनों तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी

7
heat-wave-red-alert-nautapa-in-mp

Bhopal : मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के साथ लू का कहर जारी है। इसी बीच सूर्य के कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा शुरू हो गया है। यानी 2 जून तक सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ेगी। जिससे गर्मी बढ़ जाएगी। वहीं मौसम विभाग ने पहले ही दिन गुना, अशोकनगर और निवाड़ी में लू चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी  

बता दें, भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि, 31 मई तक प्रदेश में भीषण गर्मी की संभावना है। साथ ही ग्वालियर, चंबल, इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज गर्मी पड़ने की अशंका जताई जा रही है। वहीं, अन्य जिलों में भी गर्म हवाओं का असर रहेगा।

ये भी पढ़ेंः- Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting : छठे चरण मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 11% वोटिंग

इससे पहले शुक्रवार को राजगढ़, रतलाम और नीमच में रिकॉर्ड 46 डिग्री पारा रहा। इनमें राजगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 12 शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार रहा। जिसके बाद मौसम विभाग ने शनिवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)