देश Featured

कांग्रेस के बागी MLA राजेंद्र राणा का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री सुक्खू पर साधा निशाना

MLA Rajendra Rana targets Chief Minister: कांग्रेस के बागी विधायक राजेंद्र राणा ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने कार्यकर्ताओं और साथियों को संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने आम जनता से जो वादा किया था, आज उससे वादाखिलाफी हो रही है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री को बौना सम्राट तक कह डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं और आम जनता की समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार सुजानपुर से शिमला और शिमला से दिल्ली तक दौड़ लगाई लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनके पास मौका था कि या तो सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल में शामिल होकर सत्ता का आनंद उठाएं या फिर आम लोगों से जुड़े मुद्दे न उठाएं, लेकिन उन्होंने सत्ता का सुख छोड़कर आम आदमी की आवाज उठाना अपना कर्तव्य समझा। यह भी पढ़ेंः-Himachal में सरकार बचाने के लिए नए षडयंत्र रच रही कांग्रेस, बोले जयराम ठाकुर

सुलह के अटकलों पर लगा विराम 

विधायक ने लोगों से अपील की कि समय आने पर सरकार ने उनके खिलाफ जो भी साजिश रची है, उसका पूरा जवाब देंगे और उनकी लड़ाई अंतिम चरण में है और जल्द ही इसके परिणाम हिमाचल की जनता के सामने होंगे। हालांकि राणा ने यह साफ नहीं किया कि उनका अगला कदम क्या होगा, लेकिन उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला। अब इस पोस्ट के बाद समय-समय पर सुलह और बीच का रास्ता निकालने की बात पर पूर्ण विराम लगता दिख रहा है।

विधायकों ने अयोग्यता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

कांग्रेस के छह अयोग्य विधायकों ने अपनी अयोग्यता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मामले की सुनवाई 6 मार्च को होने की उम्मीद है। राणा तीसरी बार सुजानपुर से विधायक बने हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के सीएम उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराया था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)