प्रदेश Featured महाराष्ट्र

Udyog Ratna Award: रतन टाटा को मिला पहला उद्योग रत्न पुरस्कार, सीएम शिंदे ने किया सम्मानित

ratan-tata-award Udyog Ratna Award: मुंबईः उद्योगपति रतन टाटा को शनिवार को महाराष्ट्र सरकार ने उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। रतन टाटा के खराब स्वास्थ्य के कारण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रतन टाटा को उनके आवास पर पुरस्कार प्रदान किया। साहित्य, कला, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए महाराष्ट्र में सर्वोच्च महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया जाता है। इसी तर्ज पर इस साल से राज्य सरकार ने उद्योग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उद्योग रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है और पहला पुरस्कार उद्योगपति रतन टाटा को दिया गया है। उद्योग रत्न पुरस्कार में 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और महाराष्ट्र सरकार से एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसी प्रकार उद्योग मित्र एवं उद्योगिनी पुरस्कार भी इसी वर्ष से प्रारम्भ किये गये हैं। ये भी पढ़ें..हिमाचल में लैंडस्लाइड से 3 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 415 सड़कें बाधित,... उद्योग मित्र पुरस्कार में 15 लाख रुपये, एक पदक और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। उद्योगिनी पुरस्कार में 5 लाख रुपये, एक पदक और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है और उत्कृष्ट मराठी उद्यमी पुरस्कार में 5 लाख रुपये, एक पदक और राज्य सरकार का एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया था। उन्हें कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। रतन टाटा की टाटा समूह की कंपनियां अपने परोपकार के लिए जानी जाती हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)