Thursday, October 10, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeखेलरतन टाटा के निधन से गमगीन हुआ खेल जगत, सचिन-सहवाग से लेकर...

रतन टाटा के निधन से गमगीन हुआ खेल जगत, सचिन-सहवाग से लेकर नीरज तक ने जताया दुख

नई दिल्ली: देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का बुधवार देर रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई खेल जगत के खिलाड़ियों ने दुख जताया। दरअसल रतन टाटा की खेलों में काफी रुचि थी और वह हमेशा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहते थे।

टाटा समूह ने औद्योगिक विकास के साथ-साथ भारत में खेलों को बढ़ावा देने में अहम योगदान दिया है। वहीं सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, सूर्यकुमार यादव, एथलीट नीरज चोपड़ा समेत कई खेल सितारों ने रतन टाटा के निधन की दुखद खबर सुनकर सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

एक्स पर सचिन तेंदुलकर ने उनके साथ बिताए कुछ यादगार पलों को याद किया। उनसे अपनी आखिरी मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “अपने जीवन और निधन से श्री रतन टाटा ने देश को प्रभावित किया। मुझे उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला, लेकिन लाखों लोग जो उनसे कभी नहीं मिले, आज उसी दुख का अनुभव कर रहे हैं। यह उनकी पहचान है।

पशुओं के प्रति उनके प्रेम से लेकर उनके परोपकारी कार्यों तक, उन्होंने दिखाया कि सच्ची समृद्धि तभी प्राप्त की जा सकती है जब हम उन लोगों की देखभाल करें जिनके पास खुद की देखभाल करने के साधन नहीं हैं। RIP श्री टाटा। आपकी विरासत आपके द्वारा बनाए गए संस्थानों और आपके द्वारा अपनाए गए मूल्यों के माध्यम से जीवित रहेगी।”

ये भी पढ़ेंः- Ratan Tata के निधन पर PM Modi समेत दिग्गजों ने जताया शोक, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह

सहवाग ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “हमने भारत के एक सच्चे रत्न, श्री रतन टाटा जी को खो दिया है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा रहेगा और वे हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। ओम शांति।”

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा, “एक सुनहरे दिल वाले व्यक्ति। सर, आपको हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिसने वास्तव में दूसरों की परवाह की और अपना जीवन दूसरों को बेहतर बनाने के लिए जिया।”

सूर्यकुमार यादव ने लिखा, “एक युग का अंत। दयालुता की प्रतिमूर्ति, सबसे प्रेरणादायक, एक अद्भुत इंसान। सर, आपने बहुत से दिलों को छुआ है। आपका जीवन देश के लिए एक आशीर्वाद रहा है। आपकी सार्वजनिक सेवा के लिए धन्यवाद। आपकी विरासत अमर रहेगी। श्रद्धांजलि।”

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जताया दुख

पेरिस ओलंपिक 2024 (Olympic Games Paris 2024) में भारत के रजत पदक विजेता और टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी रतन टाटा के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की। नीरज चोपड़ा ने लिखा, ‘श्री रतन टाटा जी (Ratan Tata Ji) के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे और मैं उनके साथ हुई बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा। उन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके चाहने वालों को शक्ति मिले। ओम शांति।’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें