Thursday, October 10, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeटॉप न्यूज़Ratan Tata का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन...

Ratan Tata का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Ratan Tata Death News , मुंबई: देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। 86 वर्षीय रतन टाटा ने बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज शाम मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए एनसीपीए में रखा गया है। शाम 4 बजे तक उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। वहीं रतन टाटा का अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है।

सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने किया बड़ा ऐलान

उधर रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने आज राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वरिष्ठ उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन से देश और खासकर महाराष्ट्र ने कोहिनूर हीरा खो दिया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राज्य में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा और सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Ratan Tata Death: रतन टाटा को भारत रत्न देने की उठी मांग

रतन टाटा के निधन के बाद उन्हें भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। उन्हें पहले ही पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) से सम्मानित किया जा चुका है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने इस विषय पर एक प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार केंद्र से दिवंगत रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का अनुरोध करेगी।

Ratan Tata Antim Sanskar: शाम चार बजे होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में रखा जाएगा। इसके बाद शाम करीब 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को वर्ली स्थित पारसी श्मशान घाट लाया जाएगा। सबसे पहले पार्थिव शरीर को प्रार्थना कक्ष में रखा जाएगा। इस प्रार्थना कक्ष में करीब 200 लोग मौजूद रह सकते हैं। यहां करीब 45 मिनट तक प्रार्थना होगी। प्रार्थना प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को विद्युत शवदाह गृह में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः- रतन टाटा के निधन से गमगीन हुआ खेल जगत, सचिन-सहवाग से लेकर नीरज तक ने जताया दुख

1991 में टाटा संस और टाटा ग्रुप के अध्यक्ष बने थे रतन टाटा

गौरतलब है कि रतन टाटा 1991 में समूह के चेयरमैन बने थे। उन्होंने टेल्को और बाद में टाटा मोटर्स को अग्रणी कार निर्माण कंपनी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बनाया। इसके अलावा उन्होंने टाटा केमिकल्स, टाटा टी, टाटा स्टील जैसी कई कंपनियों को सफल बनाया।

वे 2012 में टाटा समूह के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए। हालांकि, इसके बाद भी वे विभिन्न उद्योगों का मार्गदर्शन कर रहे थे। 2008 के मुंबई हमले के बाद रतन टाटा के दृढ़ संकल्प को सभी हमेशा याद रखेंगे। उनके फैसले, साहसी रवैये और सामाजिक प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें