Featured आस्था

Dhanteras 2023: धनतेरस से पहले बन रहे दुर्लभ संयोग, करेंगे ये काम तो चमक जाएगी किस्मत

dhanteras-2023 Dhanteras 2023: धनतेरस (Dhanteras 2023) से पहले कार्तिक कृष्ण सप्तमी शनिवार व अष्टमी रविवार पर बाजार में धनवर्षा के योग बन रहे है। दोनों दिन शनि पुष्य व रवि पुष्य का शुभ संयोग बन रहा है, इसके साथ ही त्रिपुष्कर योग व सर्वार्थसिद्धि योग का भी संयोग रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि त्योहारी सीजन में 4 और 5 नवंबर दो ऐसे दिन होंगे, जब 16 शुभ संयोग बनेंगे। यानि दोनों दिन आठ शुभ संयोग रहेंगे। ऐसा 400 साल बाद हो रहा है. इन शुभ योगों के साथ ही पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि अपनी ही राशि में रहेगा। इन शुभ समय में की गई खरीदारी और प्रॉपर्टी में निवेश से दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। इन दोनों दिनों में आपको रियल एस्टेट में निवेश, नए प्रोजेक्ट शुरू करने, वाहन, आभूषण, कपड़े और अन्य चीजें खरीदने से अक्षय लाभ मिलेगा। घरेलू और ऑफिस उपयोग की चीजें खरीदना भी शुभ रहेगा। यह भी पढ़ेंः-Dhanteras 2023: कब है धनतेरस, जानें पूजा का समय व शुभ मुहूर्त
उन्होंने बताया कि धनतेरस से पहले 4 और 5 नवंबर को मिनी धनतेरस जैसा योग बन रहा है। इस बार पुष्य नक्षत्र दो दिन रहेगा, जो 4 नवंबर को सुबह 7:57 बजे शुरू होगा, जो अगले दिन 5 नवंबर को सुबह 10:29 बजे तक रहेगा। 4 नवंबर को खरीदारी का शुभ समय सुबह 7.57 बजे से शाम 5.39 बजे सूर्यास्त तक रहेगा। अगले दिन 5 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 10:29 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, इस दिन रवि पुष्य का विशेष संयोग रहेगा, जो खरीदारी के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)