Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर में आ रही तेजी से...

यूपी में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर में आ रही तेजी से कमीः योगी आदित्यनाथ

सिद्धार्थनगरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी लोगों का जीवन और जीविका बचाने के लिए संकल्पित है। कोरोना संक्रमण के चलते अब मृत्यु दर में तेजी से कमी आ रही है। स्वास्थ्य व अन्य विभागों के संयुक्त प्रयास द्वारा इस महामारी से लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। सिद्धार्थनगर जनपद के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना नियंत्रण केन्द्र व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने जोगिया स्थित प्रथामिक विद्यालय पहुंचकर वहां की आशा एवं निगरानी समिति से टीकाकरण की जानकारी ली एवं ग्राम प्रधान से भी बात किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़ी है। महामारी के रोकथाम को लेकर सरकार गम्भीर है। सभी जनपदों में सरकार के मंत्री दौरा कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और स्वयंसेवी संस्थाएं भी महामारी से निपटने के लिए हिस्सा ले रही हैं।

यह भी पढ़ेंःयमुना एक्सप्रेस-वे पर जेट प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग से मचा हड़कंप,…

उन्होंने जिले के अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि हर जिले में मीडिया व उनके परिवार और बारह वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र खोले जाएंगे। अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक लोगों को टीका लगवाया गया है। वैक्सीन सुरक्षा कवच प्रदान करता है, इसलिए सभी जरूर लगवाएं।

- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें