Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डKolkata Rape Case : पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरें बॉलीवुड के...

Kolkata Rape Case : पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरें बॉलीवुड के ये दिग्गज, आरोपी को फांसी की सजा की मांग

Kolkata Rape Case: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी पर गुस्सा और चिंता जताते हुए बॉलीवुड के दिग्गज भी पीड़ित परिवार के समर्थन में उतर आये हैं। ऋतिक रोशन, करीना कपूर, और आलिया भट्ट सहित कई दिग्गजों ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने से पहले बार-बार सोचे।

ऋतिक रोशन ने एक्स पर किया पोस्ट     

अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, हमें एक ऐसा समाज विकसित करने जरूरत है जहां हम सभी समान रूप से सुरक्षित महसूस करें। लेकिन इसमें दशकों लगने वाले हैं। उम्मीद है कि, ऐसा हमारे बेटे और बेटियों को संवेदनशील और सशक्त बनाने से होगा। अगली पीढि़यां बेहतर होंगी। फिलहाल ऐसे अत्याचारों पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने ही होंगे। इसका एकमात्र तरीका अपराधी को ऐसी कठोर सजा देना है जिससे उसमें डर पैदा हो। मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं और न्याय मिलना चाहिए। मैं उन सभी डॉक्टरों के साथ भी खड़ा हूं, जिन पर बीती रात हमला हुआ।

हम अभी भी बदलाव का इंतजार कर रहे हैं- करीना 

उधर, अभिनेत्री करीना कपूर ने प्रशिक्षु डाक्टर के साथ हुई दुष्कर्म-हत्या की घटना की कड़ी निंदा की। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- 12 साल बाद फिर वही कहानी और उसी तरह के विरोध प्रदर्शन। लेकिन हम अभी भी बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।

आलिया भट्ट ने किया पोस्ट 

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पोस्ट किया- एक और दुष्कर्म। यह एहसास कराता है कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। इसने फिर से निर्भया कांड याद दिला दिया, जिसे एक दशक से ज्यादा समय हो गया है। अभी भी कुछ खास नहीं बदला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 Kolkata Rape Case: ट्विंकल खन्ना ने कही ये बात  

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी महिला चिकित्सक से दरिंदगी पर नाराजगी और निराशा जताते हुए कहा-वह अपनी बेटी को वही सुरक्षा सावधानियां बरतने को कहेंगी जो उन्हें बचपन में सिखाई गई थीं। जैसे पार्क, स्कूल या समुद्र तट जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कभी भी अकेले न जाना, पुरुषों के साथ अकेले जाने से बचना भले ही वे रिश्तेदार या दोस्त क्यों ने हों और हर वक्त, खासकर रात में सतर्क रहना।

ये भी पढ़ें: पति Dilip Kumar को याद करके भावुक हुईं Saira Banu, शेयर किया पोस्ट

राक्षसों को फाँसी होनी चाहिए – जेनेलिया   

जेनेलिया देशमुख ने भी आरोपियों के सजा दिलाने की मांग करते हुए उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, राक्षसों को फाँसी होनी चाहिए! आगे लिखा कि मौमिता देबनाथ जिस दौर से गुजरीं उसे पढ़कर ही मेरी रूह कांप गई। ड्यूटी पर तैनात एक जीवन रक्षक महिला को सेमिनार हॉल में इस भयावहता का सामना करना पड़ा। मेरा दिल उनके परिवार और उनके प्रियजनों के साथ है – मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि वे इस त्रासदी का सामना कैसे कर रहे हैं। मेरे लिए आजादी का मतलब तब होगा जब हमारे देश में महिलाएं वास्तव में सुरक्षित महसूस कर सकें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें