Home मध्य प्रदेश Madhya Pradesh News : दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता समेत तीन...

Madhya Pradesh News : दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता समेत तीन को गोली मारी, एक की मौत, तीन घायल

madhya-pradesh-news

Madhya Pradesh News : मामला छतरपुर का है जहां, सोमवार सुबह 10:30 बजे सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के ग्राम मौराहा में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता समेत उसके परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि पीड़िता और उसके चाचा गंभीर रुप से घायल हो गए। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके चाचा को ग्वालियर रेफर किया गया।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी   

जानकारी के मुताबिक 3 महीने पहले भोला अहिरवार के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। सिविल लाइन्स पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने बताया कि रविवार. सोमवार की दरमियानी रात भोला अहिरवार गांव पहुंचा। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अवैध ह​थियार लेकर पीड़ित लड़की के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी दुष्कर्म के प्रकरण में राजीनामा का दबाव बना रहा था, तभी पीड़िता के दादा उम्र 65 वर्ष ने भोला को रोकने की कोशिश की। इससे भोला का गुस्सा भड़क उठा और उसने दादा के सीने में गोली मार दी। दादा की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपित ने पीड़िता के पेट में कट्टे से गोली मारी और मौके से भाग निकला। जैसे ही आरोपिती घर से बाहर निकला, उसे पीड़िता का चाचा उम्र 23 वर्ष मिल गया। भोला ने उसे भी एक गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपिती फरार हो गया।

ये भी पढ़ें : फारूक अब्दुल्ला बोले- हम अपने दिल की गहराई से स्वीकार करेंगे PDP का समर्थन

Madhya Pradesh News : SP अगम जैन ने दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अमन मिश्रा, सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे मौके पर पहुंचे। SP अगम जैन ने बताया कि, इस मामले में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए रेफर किया गया है। नाबालिग लड़की का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version