Featured मनोरंजन

न्यूड फोटोशूट मामले में एक्टर रणवीर सिंह ने दर्ज कराया बयान, खुद को बताया निर्दोष

मुंबईः न्यूड फोटोशूट मामले में सोमवार को पुलिस ने फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। पूछताछ के बाद रणवीर सिंह ने कहा कि पता नहीं था कि इतना बवाल मच जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जांच में पुलिस को पूरा सहयोग करेंगे। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट कर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसका सोशल मीडिया पर जोरदार विरोध किया गया था।

मुंबई में कई संगठनों ने रणवीर सिंह के विरुद्ध प्रदर्शन किया था और पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया था। इसी मामले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को समन जारी किया था। सोमवार को रणवीर सिंह चेंबुर पुलिस स्टेशन में हाजिर हुए थे।

ये भी पढ़ें..Dumka: नम आंखों से लोगों ने दी अंकिता को अंतिम विदाई,...

सूत्रों के अनुसार रणवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि इस फोटोशूट के पीछे उनका कोई गलत इरादा नहीं था। वह किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे। जो हुआ वह अज्ञानता की वजह से हुआ। रणवीर सिंह ने कहा कि जब भी जरूरत होगी वह पुलिस के समक्ष उपस्थित रहेंगे। चेंबुर पुलिस स्टेशन में पुलिस टीम ने रणवीर सिंह से ढाई घंटे तक पूछताछ की और उनका बयान रिकार्ड किया। अपने बयान में रणवीर सिंह ने खुद को निर्दोष बताया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…