देश Featured

Diwali 2023: दिवाली पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अग्निशमन वाहन जगह-जगह तैनात

jharkhand-police-media-guideline Diwali 2023: रांची: राजधानी रांची में दिवाली को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। शहर में अग्निशमन विभाग भी अलर्ट पर है। शहर में चार अलग-अलग स्थानों पर अग्निशमन वाहन तैनात किये गये हैं। रांची में दिवाली की तैयारी रांची पुलिस, जिला प्रशासन के साथ फायर ब्रिगेड विभाग ने पूरी कर ली है। शहर के प्रमुख चौराहों और पटाखा दुकानों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही दमकल की गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं। छोटी-बड़ी दमकल गाड़ियों के अलावा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को भी तैयार रखा गया है। राजधानी के चार फायर स्टेशनों के अलावा कुल 12 जगहों पर दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। आपातकालीन स्थिति में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की ओर से फोम व अन्य संसाधनों की भी व्यवस्था की गयी है। यह भी पढ़ेंः-Dhanteras 2023: रांची में धनतेरस पर गुलजार रहे बाजार, 1500 करोड़... शहर में आग लगने की स्थिति में डायल 100 और डायल 112 पर सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा डोरंडा फायर स्टेशन- 9304953404, पिस्का मोड़ फायर स्टेशन- 9304953405, आड्रे हाउस फायर स्टेशन- 9304953406 और धुर्वा फायर स्टेशन- 9304953407 के इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है। अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)