Home देश Ranchi: छठ से पहले होगा तालाबों का सौंदर्यीकरण, घाटों की होगी सफाई

Ranchi: छठ से पहले होगा तालाबों का सौंदर्यीकरण, घाटों की होगी सफाई

ranchi-nagar-nigam

रांची: छठ पूजा से पहले रांची (Ranchi) नगर निगम 30 लाख रुपये की लागत से चार प्रमुख तालाबों का सौंदर्यीकरण करायेगा। इसमें जेल तालाब, चडरी तालाब, अरगोड़ा तालाब और स्वर्ण रेखा छठ तालाब शामिल हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि रांची शहर (Ranchi) में 70 छोटे-बड़े जलाशय हैं। कई ऐसे जलाशय हैं जिनका उपयोग नहीं किया जा सकता है, जिससे छठ मनाने वाले नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस बार नगर निगम ने शहर के चार प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया है, ताकि छठ के दौरान लोगों को पर्व मनाने में कोई परेशानी नहीं हो।

इसके साथ ही नगर निगम सभी छठ घाटों की सफाई भी करेगा और लाल रिबन भी लगाएगा, ताकि लोग गहराई में न जाएं और कोई अप्रिय घटना न घटे। सभी घाटों पर चेंजिंग रूम भी बनाये जायेंगे। घाटों में फैली गंदगी को नगर निगम द्वारा साफ कराया जायेगा, साथ ही घास काटने और तालाबों में खतरनाक स्थानों की पहचान की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-Karwa Chauth: करवा चौथ पर आपके लुक में चार चांद लगाएंगे…

इस संबंध में नगर निगम के अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि हर साल छठ से पहले नगर निगम की ओर से सभी घाटों की सफाई करायी जाती है। इस वर्ष भी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा 30 लाख रुपये की लागत से रांची शहर (Ranchi) के चार तालाबों का सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही कंपनियों का चयन कर काम पूरा कर लिया जाएगा।

इन तालाबों का किया जायेगा सौंदर्यीकरण

वार्ड 18 जेल तालाब- 16.8 लाख, वार्ड 18 चडरी तालाब- 6.30 हजार, वार्ड 26 अरगोड़ा तालाब- 8.85, वार्ड 46 स्वर्ण रेखा छठ तालाब (केतारी बगान)- 6 लाख।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version