देश Featured

Ranchi: बूंदाबांदी के बीच अकीदतमंदों ने अदा की नमाज, संवेदनशील इलाकों पर पुलिस तैनात

bakrid-namaz-in-ranchi रांची: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर गुरुवार सुबह रांची और आसपास के इलाकों के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद (Bakrid) की नमाज अदा की गयी। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद (Bakrid) की बधाई दी। कुछ जगहों पर मस्जिद के बाहर भी नमाज अदा की गई। इस दौरान रांची पुलिस भी काफी अलर्ट है. सुबह पांच बजे से ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैयार है। ईद-उल-अजहा को लेकर रांची में काफी उत्साह देखा गया। हालांकि तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण थोड़ी परेशानी हुई। बारिश के कारण रांची के हरमू रोड ईदगाह में कई सालों बाद नमाज नहीं पढ़ी गई। अंजुमन इस्लामिया ने निर्णय लिया कि इस बार ईदगाह में नमाज नहीं पढ़ी जायेगी। भारी बारिश के कारण ये फैसला लिया गया। रांची के मेन रोड, डोरंडा, हिंदपीढ़ी, बरियातू, कांके, पिठोरिया, अरगोड़ा समेत सभी मस्जिदों में हल्की बूंदाबांदी के बीच ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गयी। ये भी पढ़ें..Eid-al-Adha 2023: देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, राष्ट्रपति...

पुलिस अलर्ट, सभी थाना प्रभारी रहे मौजूद

बकरीद के मद्देनजर राजधानी के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ ड्रोन की टीम भी तैनात की गई है। नमाज के दौरान सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। रांची में दो हजार पुलिस बल तैनात किये गये हैं। खासकर उन इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जहां बकरीद (Bakrid) से पहले सामाजिक सौहार्द बिगड़ा था। पुलिस सोशल मीडिया पर भी खास नजर रख रही है। एक दिन पहले ही रांची पुलिस की ओर से संदेश जारी किया गया था कि अगर कोई सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)