‘Animal’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज, खूंखार अवतार में नजर आए एक्टर

65

मुंबईः रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘एनिमल’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म के मेकर्स ने फैंस को नए साल का तोहफा देते हुए 31 दिसंबर को आधी रात में फिल्म से अभिनेता रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर का साइड फेस नजर आ रहा है। खून से सने रणवीर के हाथ में एक कुल्हाड़ी है, जिस पर खून लगा हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म एनिमल एक क्राइम ड्रामा फिल्म होगी। यह फिल्म इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के टी -सीरीज, प्रणय रेड्डी वांगा के भद्रकाली पिक्चर्स और मुराद खेतानी के सिने 1 स्टूडियोज के बैनर तले बने रही इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, कोच…

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2022 में उनकी दो फिल्में शमशेरा और बह्मास्त्र रिलीज हुई थी। शमशेरा सुपरफ्लॉप साबित हुई। वहीं ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। वहीं, साल 2023 में वह फिल्म एनिमल के अलावा लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आयेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)