सिर्फ एनिमल ही नहीं, Ranbir Kapoor की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्पर फाड़ कमाई

51

Ranbir Kapoor made huge profits box office

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म रिलीज के बाद box office पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। बता दें कि महज 6 दिनों में ही फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 284 करोड़ रूपए का कारोबार किया है।

वहीं खबरों में कहा जा रहा है कि फिल्म ने 6 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करने वाली है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी A सर्टिफिकेट वाली फिल्म एनिमल का निर्माण 100 करोड़ के बजट में किया गया है। वहीं बता दें कि ये रणबीर कपूर के करियर की हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म है। हालांकि एनिमल के अलावा रणबीर कपूर ने कई ब्लॉकबस्टर हिट दिए हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में रणबीर कपूर की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

संजू

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म संजू बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक फिल्म है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर ने निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 342.53 करोड़ रूपए का कारोबार किया था। ये रणबीर कपूर के करियर की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

यह भी पढ़ेंः-Animal Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ ने मचाई गदर, 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन साल 2022 में रिलीज हुई सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में आती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 257.44 करोड़ रूपए का कारोबार किया था। इसमे रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय लीड रोल में है।

ये जवानी है दिवानी

रणबीर कपूर के करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ये जवानी है दिवानी है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 188.57 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण, आदित्या रॉय कपूर और कल्कि लीड रोल में नजर आए हैं।

ऐ दिल है मुश्किल

ऐ दिल है मुश्किल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 112.48 करोड़ रूपए का कारोबार किया था। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में नजर आए हैं।

इसके अलावा रणबीर कपूर ने अपने अब तक के करियर में और भी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। जिसमें बर्फी, राजनीति, रॉकस्टार आदि शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)