लव रंजन की फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे रणबीर और श्रद्धा, टायटल पर सस्पेंस बरकरार

40

मुंबईः फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म का टायटल क्या होगा इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। लेकिन यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।

इस फिल्म के जरिये रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस रणबीर और श्रद्धा को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित है।

यह भी पढ़ें-मायावती के आवास पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मां के निधन पर जताया शोक

लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत, रणबीर और श्रद्धा अभिनीत इस फिल्म में कहा जा रहा है कि डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी नजर आ सकते हैं। फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेरा में नजर आएंगे। वहीं श्रद्धा कपूर फिलहाल इसी प्रोजेक्ट पर ही काम कर रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)