कोरोना से जंग के बाद वेकेशन एंजाॅय करने निकले रणबीर-आलिया

0
45

मुंबईः रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दोनों ने कोरोना की जंग जीती है। कोरोना से ठीक होते ही बॉलीवुड का यह फेमस लव बर्ड साथ में कुछ दिन वेकेशन एंजाॅय करने लिए निकला है।

रिपोर्ट्स के अनुसार देश में फैले कोरोना महामारी के बीच दोनों मालदीव में छुट्टियां मनाने गए हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट कई मौकों पर साथ दिखाई देते हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय से चल रही है और दोनों की शादी को लेकर भी कई बार खबरें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ेंः   बसपा मुखिया मायावती ने जनता से की अपील, कोरोना गाइडलाइन का…

दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा आलिया फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में भी नजर आयेंगी। रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र के अलावा शमशेरा में दिखायी देंगे।