राजकीय सम्‍मान के साथ होगा Ramoji Rao का अंत‍िम संस्‍कार, PM मोदी ने जताया दुख

5
-ramoji-group-and-companies-etv-network

Ramoji Rao, हैदराबादः ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का हैदराबाद के एक अस्पताल में शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें 5 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज सुबह 4.50 बजे उनका निधन हो गया। रामोजी राव सर्वाधिक प्रसारित तेलुगु दैनिक ‘ईनाडु’, ‘ईटीवी’ चैनल समूह और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक थे। उनके नेतृत्व में ईनाडु मीडिया ग्रुप ने तेलुगु फिल्म और मीडिया जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई।

सूत्रों की माने तो उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। जहां परिवार, मित्र और करीबी लोग दिवंगत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। वहीं रामोजी राव के निधन की खबर के बाद शोक की लहर है। रामोजी राय के निधन पर हर कोई दुखी है।

राजकीय सम्मान के साथ होगा Ramoji Rao अंतिम संस्कार 

रामोजी राय के निधन पर तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रामोजी राव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के माध्यम से रंगारेड्डी कलेक्टर और साइबराबाद कमिश्नर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के आयोजन की व्यवस्था की निगरानी करने के आदेश जारी किए हैं।

पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव को देश की मीडिया में क्रांति लाने का श्रेय देते हुए उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुःखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार तथा उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।

ये भी पढ़ेंः- Ramoji Rao: नही रहे ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव

”रामोजी राव में देश के विकास के लिए एक अलग ही जुनून था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे मिलने और बात करने के कई अवसर मिले। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने रामोजी राव के निधन पर दुख जताया। नायडू ने कहा कि एक साधारण परिवार में जन्मे रामोजी राव ने असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं। यह सिर्फ तेलुगु लोगों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक क्षति है।

रामोजी राव के साथ अपने चार दशकों के जुड़ाव को याद करते हुए टीडीपी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने सच्चाई और अटूट मूल्यों के साथ मीडिया क्षेत्र में अपने लिए एक अलग जगह बनाई। नायडू ने ट्विटर पर लिखा, “कठिनाइयों से लड़ने में वे मेरे लिए प्रेरणास्रोत हैं। लोगों को अच्छी नीतियां प्रदान करने में रामोजी के सुझाव और सलाह हमेशा मूल्यवान रहे हैं।” भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, मेगास्टार चिरंजीवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

16 नवंबर 1936 को हुआ था Ramoji Rao जन्म

रामोजी राव का जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ था। वे देश के जाने-माने बिजनेसमैन और मीडिया महारथी के तौर पर जाने जाते हैं। साल 2016 में उनको पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। रामोजी ग्रुप में दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, मार्गदर्शक चिटफंड, ईनाडु तेलुगु न्यूजपेपर, ईटीवी नेटवर्क, प्रिया फूड्स, डॉल्फिन होटल्स, उषा किरण मूवीज आदि शामिल हैं। ईटीवी और फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन हो गया। आज सुबह 87 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। रामोजी राव का हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज चल रहा था।

वन मैन आर्मी थे Ramoji Rao 

रामोजी राव वन मैन आर्मी थे। जगन की विदाई और चंद्रबाबू नायडू की वापसी में उनकी अहम भूमिका थी। वे चंद्रबाबू को प्यार से बाबू-बाबू कहते थे। अब रामोजी राव नायडू की वापसी से खुश थे, लेकिन रामोजी राव नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए। रामोजी राय के निधन पर हर कोई दुखी है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)