Congress Protest: रामलीला मैदान पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की उठी मांग

0
54

नई दिल्लीः दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली जारी है। इसमें शामिल होने के लिए देशभर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं। महंगाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ रैली में महंगाई के साथ मोदी सरकार की भ्रष्टाचार और ‘जनविरोधी’ नीतियों का विरोध किया जा रहा है। इस रैली में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, कमलनाथ, आराधना मिश्रा, कुमारी शैलजा और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें..Jammu: कांग्रेस छोड़ने के बाद आज पहली बार शक्ति प्रदर्शन करेंग गुलाम नबी आजाद, नई पार्टी का कर सकते हैं ऐलान

रैली उठी राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग

एक ओर जहां महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसी बीच दिल्ली के रामलीला मैदान से कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई है। मैदान में कुछ कार्यकर्ता हाथ में राहुल गांधी का पोस्टर लिए हुए हैं। जिसमें लिखा हुआ है — वी वांट राहुल गांधी एज प्रेजिडेंट। इससे पहले ही पार्टी के भीतर से ही बड़े नेताओं का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चर्चा में आ गया है, लेकिन पार्टी के कई नेता राहुल गांधी को एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल राहुल गांधी तीन साल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। उस दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन 2019 के आम चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी ने तब ये भी साफ कहा था कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का ही कोई होगा, कई दिन तक चले मान-मनौव्वल के दौर के बाद भी राहुल अध्यक्ष बने रहने को लेकर नहीं माने थे। बाद में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना था लेकिन करीब दो साल से अधिक का समय गुजर चुका है, कांग्रेस को नया अध्यक्ष नहीं मिला है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)