Wednesday, March 26, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशAyodhya: 495 साल बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, राम...

Ayodhya: 495 साल बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, राम मंदिर में ऐसे मनाई गई पहली होली

Holi 2024: अयोध्या (Ayodhya) में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला ने सोमवार को पहली होली मनाई। इस दौरान उनकी मनमोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। उनकी ड्रेस काफी आकर्षक थी। इस दौरान अयोध्यावासी और श्रद्धालु पहली बार अपने रामजी के साथ होली खेलकर बेहद खुश नजर आए। इस दौरान मुख्य पुजारी सतेंद्रदास ने कहा कि इतने वर्षों के संघर्ष के बाद आज यह शुभ घड़ी आई है।

फूलों से किया गया रामलला का शृंगार

इस दौरान रामलला का फूलों से शृंगार किया गया। रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला पर पुष्प वर्षा की और उनके आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और शृंगार में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। आज श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक थी। इस अवसर पर अयोध्या की जनता भी बहुत प्रसन्न थी। अयोध्या के नया घाट के रहने वाले राम कृपाल राम मंदिर में होली खेलकर बेहद खुश थे। उन्होंने कहा कि यह शुभ घड़ी बहुत दिनों बाद आई है। पहले अगर रामलला टेंट में होते तो ये संभव नहीं होता। ये बहुत ही शुभ मौका है, हमने कोर्ट में खूब होली खेली। आज बाराबंकी से दिनेश भी दर्शन के लिए आए थे।

ये भी पढ़ें..ब्रज के रंग में रंगी दुबई, जमकर उड़ा अबीर गुलाल, थिरके लोग

495 साल बाद आई शुभ घड़ी

उन्होंने कहा कि 495 साल बाद रामलला ने भी भव्य महल में होली खेली। इस दौरान देशभर से लोग मंदिर पहुंचे। अयोध्या में होली के दौरान सबसे पहले मठ मंदिरों में मौजूद भगवान को अबीर गुलाल चढ़ाकर होली खेलने की इजाजत मांगी जाती थी। इसके बाद पूरी अयोध्या रंग उत्सव की खुशी में डूब गई। एक पुजारी ने बताया कि आज रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पुजारी ने रामलला को होली गीत भी गाए। वहीं, रामजन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते-गाते नजर आए। इसी तरह पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें