Saturday, October 5, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डराजकुमार हिरानी की फिल्म में 'RRR' स्टार राम चरण की एंट्री! एक्टर...

राजकुमार हिरानी की फिल्म में ‘RRR’ स्टार राम चरण की एंट्री! एक्टर ने बताई सच्चाई

ram-charan

मुंबई: तेलुगु स्टार राम चरण (Ram Charan) की बड़ी फैन फाॅलोइंग है। ‘आरआरआर’ की सफलता ने एक्टर को ग्लोबल स्टार बना दिया है। बीते दिनों उनकी मुंबई यात्रा ने इस बात को हवा दी कि वे निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम करने वाले हैं। हालांकि अब एक्टर ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने अभी तक कोई बाॅलीवुड फिल्म साइन नहीं की है।

एक सूत्र ने खुलासा किया कि ‘आरआरआर’ एक्टर की फिलहाल बॉलीवुड में काम करने की कोई प्लानिंग नहीं है और वह अन्य प्रोजेक्ट में बिजी हैं। सूत्र ने कहा, “राम चरण (Ram Charan) के बॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन करने की कोई खबर नहीं है। वह फिलहाल अपने काम में बिजी हैं और उनकी अन्य प्राथमिकताएं भी हैं।”

ये भी पढ़ें..Tejas Trailer: ‘भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’… कंगना की फिल्म…

अभिनेता मुंबई यात्रा पर है, जहां उन्हें अयप्पा दीक्षा पूरी करने के लिए नंगे पैर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेकते हुए देखा गया। इससे उनकी बॉलीवुड डेब्यू की अटकलें तेज हो गईं, जो अब खारिज हो गई हैं। वर्तमान में, एक्टर अपकमिंग एक्शन-पॉलिटिकल-थ्रिलर तेलुगु फिल्म ‘गेम-चेंजर’ में एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी होंगी। फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें