spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशKhunti: आंदोलनकारियों के अधिकारों के लिए निकाली रैली, दिया धरना

Khunti: आंदोलनकारियों के अधिकारों के लिए निकाली रैली, दिया धरना

खूंटी (Khunti): झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा जिला कमेटी ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकाली और जिला समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। धरना के बाद झारखंड आंदोलनकारियों के संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने को लेकर राज्यपाल के नाम उपायुक्त लोकेश मिश्रा को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे संघर्ष और शहादत के दम पर झारखंड अलग राज्य बना। यह कोई सामान्य अवस्था नहीं है। इसकी तुलना दूसरे राज्यों में दी जाने वाली सुविधाओं और सम्मान से नहीं की जानी चाहिए, बल्कि झारखंड की अपनी बेहतर और सम्मानजनक व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि खुशहाल झारखंड, समृद्ध झारखंड का हमारा लक्ष्य हासिल हो सके।

ये भी पढ़ें..Palamu: पलामू में पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम संपन्न, 15 दिनों तक चला कार्यक्रम

ये हैं मांगें

ज्ञापन में झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने, झारखंड आंदोलनकारियों की अलग पहचान करने, उन्हें राजकीय मान सम्मान देने, आंदोलनकारियों को सम्मान राशि के रूप में प्रतिमाह 50-50 हजार रुपये देने, उनके नियोजन और रोजी रोजगार में क्षैतिज आरक्षण उत्तराखंड की तर्ज पर लागू करने, झारखंड आंदोलनकारियों का चिह्नितीकरण कार्य युद्ध स्तर पर करने, चिह्नित आंदोलनकारियों की संपुष्टि का कार्य तेजी से कर जल्द से जल्द जिला मुख्यालय व प्रखंड मुख्यालय में सूची भेजने, उनके नाम गजट में जल्द प्रकाशित करने, बकाये एरियर का भुगतान, आंदोलनकारियों के नाम चौक चौराहों पर शिलालेख के माध्यम से स्थापित करने, तमाड़ मोड़ खूंटी में जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें