आस्था

रक्षा बंधन 2021: इस दिन भूल कर भी न करें ये काम, जानें राखी का शुभ मुहूर्त…

नई दिल्लीः भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर्व पूरे भारत देश में हर्षोल्लास मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 22 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। विशेष बात ये है कि इस दिन सावन का आखिरी दिन भी है। इस दिन सावन मास का समापन होगा और 23 अगस्त 2021 से भाद्रपद मास का आरंभ होगा।

ये भी पढ़ें..12वीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर नौकरी, 92300 तक मिलेगा वेतन, जल्द करें अप्लाई…

बता दें कि रक्षा बंधन का पर्व सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। रक्षा बंधन पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस पर्व को बहुत ही पवित्र माना जाता है। रक्षा बंधन पर बहने भाई की आरती उतार कर तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बंधती है और अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। ये पवित्र पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भी है। रक्षा बंधन का पर्व संपूर्ण भारत में मनाया जाता है।

राखी बांधने का मुहूर्त

रक्षाबंधन पर प्रात: 06 बजकर 15 मिनट से प्रात: 10 बजकर 34 मिनट तके तक शुभ योग रहेगा, धनिष्ठा नक्षत्र शाम को करीब 07 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। 22 अगस्त 2021 को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट दोपहर से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक, राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा।

रक्षा बंधन पर न करें ये काम

दरअसल रक्षा बंधन पर कुछ बातों का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस दिन स्वच्छता के नियमों का पालन करें। क्रोध, अहंकार और विवाद की स्थिति से दूर रहें। इसके साथ कोई ऐसा कार्य न करें जिससे लोगों को पीड़ा पहुंचे और नियम के विरूद्ध हो। इस पर्व को हर्षोल्लास और पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ मानना चाहिए।

ये भी पढ़ें..पंजाब सरकार ने प्रतिदिन स्कूलों में 10 हजार RT-PCR टेस्ट करने के दिए आदेश

22 अगस्त 2021, पंचांग

रक्षा बंधन का पर्व इस वर्ष शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस बार रक्षा बंधन पर शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। पंचांग के अनुसार दो विशेष शुभ मुहूर्त का योग बना हुआ है। पूर्णिमा की तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में योग को शुभ योग माना गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर फॉलो पर करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)