भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे राजनाथ सिंह

63

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 15 मार्च को राजधानी लखनऊ में होगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में 15 मार्च को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे जबकि समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव और 2022 में यूपी विधानसभा को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके अलावा इन दिनों प्रदेश विपक्षी दलों द्वारा चल रही किसान महापंचायत की काट ढूंढने पर भी मंथन होगा। योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृहद खाका खींचा जाएगा।

यह भी पढ़ें-अधिकारियों की वजह से परेशान हैं ग्रीन वैली के 5 हजार…

भाजपा की पूरी कोशिश है कि 2022 में सत्ता में फिर वापसी की जाए। पार्टी की ओर से इसके लिए भी कार्यक्रम तैयार होंगे। ज्ञात हो कि इससे पहले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेरठ में हुई थी, वहीं 2020 में ये बैठक कोरोना के संक्रमण के कारण नहीं हो सकी थी।