राजनाथ सिंह बोले, भाजपा ने मप्र को विकसित राज्य में बदल कर दिखाया

0
58

rajnath-singh

भिंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गोहद, मेहगांव और अटेर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगभग पांच दशकों तक मध्य प्रदेश में सत्ता में रही लेकिन उसने राज्य का विकास नहीं किया। भाजपा ने कुछ ही वर्षों में मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बना दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने बड़े पैमाने पर काम किया।

कांग्रेस शासनकाल में मध्य प्रदेश की छवि देश के बीमारू राज्य की थी। आज मध्य प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जहां औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दे रहे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दे रही है। इस प्रकार भाजपा की डबल इंजन सरकार मध्य प्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसानों को हर साल 12 हजार रुपये दे रही है।

यह भी पढ़ें-MP Election 2023: पीएम मोदी का ऐलान, अगले पांच साल तक मिलेगा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन

राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरी दुनिया में भारत का सिर ऊंचा हुआ है। कांग्रेस के समय में दुनिया भारत के विचारों को गंभीरता से नहीं लेती थी। आज पूरी दुनिया भारत की बात को गंभीरता से लेती है। दुनिया का कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। भारत इस तरफ भी नापाक हरकत करने वाले को मार सकता है और जरूरत पड़ने पर दूसरी तरफ जाकर भी मार सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)