Sunday, March 23, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डराजकुमार राव ने घुटनों पर बैठ पत्रलेखा को किया प्रपोज, आज होंगे...

राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठ पत्रलेखा को किया प्रपोज, आज होंगे सात फेरे

मुंबईः राजकुमार राव और पत्रलेखा आज विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। उनके विवाह का समारोह भी शुरू हो गया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह में शामिल होने के लिए उनके परिजन और मित्र पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी प्री-वेडिंग सेरिमनीज की वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इससे पूर्व बीती शाम कुछ तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिसमें राजकुमार राव घुटनों पर बैठकर अपनी होने वाली अर्धांगिनी पत्रलेखा को प्रपोज करते हुए नजर आए।

इस दौरान व्हाइट कलर के ड्रेस में कपल बेहद खूबसूरत लग रहे थे। प्रपोज करने के दौरान राजकुमार राव घुटनों के बल बैठकर पत्रलेखा से पूछते हैं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इस पर पत्रलेखा भी घुटनों पर बैठकर जवाब देती हैं कि हां, करूंगी। इसके बाद दोनों के एक-दूसरे को रिंग पहनाते हैं। यह समारोह नई चंडीगढ़ के लक्जरी रिसॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में हुआ। जिसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और फराह खान भी मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें-देवोत्थानी एकादशी के दिन से शुरू हो जाते हैं मांगलिक कार्य,…

वहीं आज राजकुमार राव और पत्रलेखा का विवाह समारोह संपन्न होगा और दोनों सात फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवनसाथी बन जाएंगे। कोरोना महामारी के चलते राजकुमार और पत्रलेखा ने कुछ चुनिंदा लोगों को ही विवाह समारोह में आमंत्रित किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें